फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावणी पूजा की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुबेरनाथ शिव मंदिर में श्रावणी पूजा की तैयारी पूरी
विज्ञापन

कुबेरस्थान (कुशीनगर)। कुबेरनाथ शिव मंदिर परिसर में शुक्ल पक्ष के प्रतिपदा से आरंभ होने वाले श्रावणी पूजा की तैयारी शनिवार को पूरी कर ली गई। इस प्राचीन शिवमंदिर में पूजा करने आने वाले श्रद्घालुओं को कोविड-19 की गाइडलाइन का शत प्रतिशत पालन करना होगा। मंदिर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए श्रद्घालुओं के प्रवेश के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग बनाई गई है।
विज्ञापन

शिवमंदिर के मुख्य पुजारी राजकुमार गिरी ने बताया कि इस बार श्रावण मास में किसी भी तरह की कांवड़ यात्रा आयोजित नहीं की जाएगी। इसके लिए पूर्व में भी शासन की तरफ से अवगत कराया जा चुका है। मंदिर में पूजा करने आने वाले लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क समेत अन्य कोविड गाइड लाइन का पालन करना होगा। मंदिर प्रबंधन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि भोर में महा आरती के बाद जलाभिषेक के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें