फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोकलैंड की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पोकऐगवां गांव में यमुना नदी की रेत में शुक्रवार रात पोकलैंड की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद साथ में मौजूद युवक के चाचा ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर जनपद के धनपतगंज थानांतर्गत चरदयी गांव निवासी हेमराज यादव ट्रक चालक है। उसके मुताबिक शुक्रवार को वह भतीजे कुलदीप यादव (21) को साथ लेकर महिला घाट बालू लादने आया था। घाट से ट्रक में बालू लोडिंग कराने के बाद वापस लौटते समय ऐगवां गांव के समीप पहुंचते ही ट्रक रेत में धंस गया। फंसे ट्रक को रेत से बाहर निकालने के लिए उसका भतीजा कुलदीप घाट से पोकलैंड बुलाकर लाया और ट्रक में पीछे से धक्का लगवाने लगा।
इसी बीच अचानक वह पोकलैंड की चैन में फंसकर गिर गया। जब तक पोकलैंड चालक कुछ समझ पाता चैन के नीचे दबने से कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद अन्य चालकों व घाट पर मौजूद लोगों की मदद से कुलदीप का शव बाहर निकाला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जवान बेटे के मौत की खबर सुनकर परिजन रोते-बिलखते हुए शनिवार की सुबह पोस्टमार्टम हाउस आ गए। मृतक के चाचा ने थाने पहुंचकर इत्तेफाकिया घटना होने की तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें