मखऊपुर निवासी राकेश केसरवानी का बेटा निखिल केसरवानी (28) परचून का कारोबारी था। परिवार के लोगों की मानें तो निखिल ने विधानसभा चुनाव में हार जीत को लेकर इलाके के ही कुछ लोगों से सट्टे में मोटी रकम लगा रखी थी।
विधान सभा चुनाव के दौरान लगाए गए सट्टे में हारने पर बृहस्पतिवार की देर रात एक युवक ने जहर खाकर जान दे दी। युवक ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा है, जो पुलिस को मिला है।
विज्ञापन
मखऊपुर निवासी राकेश केसरवानी का बेटा निखिल केसरवानी (28) परचून का कारोबारी था। परिवार के लोगों की मानें तो निखिल ने विधानसभा चुनाव में हार जीत को लेकर इलाके के ही कुछ लोगों से सट्टे में मोटी रकम लगा रखी थी। बृहस्पतिवार की देर शाम आए चुनाव परिणाम के बाद वह यह रकम हार गया। इसे लेकर सट्टा लगाने वाले युवक उसे पैसों के लिए परेशान करने लगे तो उसने एक सुसाइड नोट लिखकर जहर निगल लिया। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई।
गंभीर हालत में निखिल को इलाके के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास मिले सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर पिपरी श्रवण कुमार सिंह का कहना है कि मामले में परिजनों ने तहरीर दी है, जांच कर कार्रवाई की जा रही है।