Villagers surrounded Muratganj outpost, police chased away with sticks
- फोटो : KAUSHAMBI
पत्नी-पत्नी के विवाद के पुलिस चौकी का घेराव करने आए लोगों पर ग्रामीणों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई। लाठी चार्ज के बाद ग्रामीणों ने चौकी में जमकर बवाल काटा। ग्रामीणों ने चौकी के सिपाहियों पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। हंगामा कर रहे ग्रामीणों के खिलाफ चौकी पुलिस ने मुचलका पाबंदी की कार्रवाई की है। घटना के बाद से तनाव की स्थिति है।
रसूलपुर बदले गांव का रंजीत कुमार मजदूरी करता है। उसका पत्नी शर्मिला देवी से अक्सर विवाद होता रहता है। बुधवार शाम रंजीत का उसकी पत्नी शर्मिला देवी से विवाद हो गया। इस पर शर्मिला देवी ने मूरतगंज चौकी जाकर पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी।
आरोप है कि पत्नी की शिकायत पर चौकी के दो सिपाही रंजीत को घर से उठा लाए और उसके साथ ज्यादती करते हुए चौकी में बैठा लिया। इसकी जानकारी होते ही सैकड़ों ग्रामीणों ने मूरतगंज चौकी पहुंचकर घेराव कर दिया। नाराज ग्रामीणों ने चौकी में तैनात दो सिपाहियों पर युवक के साथ ज्यादती करने का आरोप लगाकर प्रदर्शन और हंगामा शुरू कर दिया।
माहौल खराब होता देख कोखराज कोतवाली समेत क्षेत्र के सभी चौकियों से फोर्स बुला ली गई। पुलिस ने ग्रामीणों पर लाठी चार्ज कर दिया। इससे चौकी में भगदड़ मच गई। मौके पर मौजूद रहे रंजीत सहित 12 अन्य ग्रामीणों को पकड़ पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए पाबंद कर दिया।
इंस्पेक्टर कोखराज ज्ञान सिंह का कहना है कि चौकी में हंगामे की सूचना पर थाने और अन्य चौकियों के सिपाहियों को भेजा गया था। पति पत्नी के आपसी विवाद में ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की गई थी। लाठी चार्ज नहीं किया गया है।
Villagers surrounded Muratganj outpost, police chased away with sticks- फोटो : KAUSHAMBI
Villagers surrounded Muratganj outpost, police chased away with sticks- फोटो : KAUSHAMBI