फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में सड़क किनारे मिला ग्रामीण का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के रामपुर धमावां गांव के पास सोमवार देर रात सड़क किनारे एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में मृत पड़ा मिला। रात्रि गश्त पर निकली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मंगलवार दोपहर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रमेश चंद्र का कहना है कि सोमवार रात गश्त के दौरान पुलिस ने एक 45 वर्षीय व्यक्ति को रामपुर धमावां गांव के पास खून से लथपथ पड़ा देखा। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन जख्मी व्यक्ति की मौत हो चुकी थी।
शव का पास से एक साइकिल मिली है। अनुमान लगाया गया कि मृतक सिराथू की तरफ से धाता की ओर जा रहा होगा। किसी वाहन की टक्कर लगने से उसकी मौत हुई है। मंगलवार को पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। मृतक के पास से भी ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे शव की पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें