Villager dies in collision with pickup
- फोटो : KAUSHAMBI
पश्चिमशरीरा कोतवाली के कोल्हुआ गांव के समीप सोमवार दोपहर बाइक व पिकअप की आमने-सामने टक्कर में ग्रामीण की मौत हो गई। घटना में उसके साथ बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी है। घटना देख स्थानीय लोगों ने जख्मी युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीण के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पश्चिमशरीरा कोतवाली के पचंभा गांव निवासी प्रेमचंद्र (65) सोमवार को पैदल पश्चिमशरीरा बाजार आ रहा था। रास्ते में अंदावा गांव का इंद्रजीत उसे मिल गया। इंद्रजीत भी बाइक से पश्चिमशरीरा जा रहा था।
प्रेमचंद्र ने उसे भी बाइक पर बैठने को कहा तो इंद्रजीत तैयार हो गया। इसके बाद दोनों पश्चिमशरीरा के लिए निकल पड़े। जैसे ही दोनों पचंभा गांव के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में प्रेमचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि इंद्रजीत गंभीर रूप से जख्मी हुआ था। घटना से प्रेमचंद्र के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।