फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख नकदी मायके से नहीं लाने पर विवाहिता को पीटकर निकाला

विज्ञापन
Youth of Tilhapur village dies in road accident in Madhya Pradesh
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली के टिकरा मजरा पनारागोपालपुर गांव में दहेज में एक लाख की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बिरनेर गांव निवासी फूलकली पत्नी फूलचंद्र ने बताया कि उसने अपनी बेटी जलसा देवी की शादी 21 नवंबर 2021 को टिकरा गांव निवासी अजय कुमार के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल में बेटी को पति, सास व ननद दहेज में अतिरिक्त एक लाख रुपयों की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे। पैसा देने में असमर्थता जाहिर करने पर पिछले दिनों ससुराल वालों ने जलसा को मारपीट कर घर से निकाल दिया।
मायके पहुंची बेटी ने आपबीती बताई तो परिवार के लोग दंग रह गए। उन्होंने ससुरालियों ने बात करने का प्रयास किया लेकिन वह मांग पूरी होने के बाद ही बेटी को अपनाने के लिए राजी हुए। इस पर मामले की शिकायत पुलिस से की गई। शिकायत पर पुलिस ने आरोपित पति समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें