गंभीर रूप से घायल खलासी को इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों को सूचना देने के साथ ही पुलिस ने पंचनामा भरकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सदर कोतवाली के गौसपुर टिकरी कृषि फार्म के पास मंगलवार की भोर ओवरटेक करने में दो ट्रकों के बीच भिड़ंत हो गई। जोरदार टक्कर लगने से ट्रक पुलिया के नीचे गड्ढे में जा गिरा। हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल खलासी को इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों को सूचना देने के साथ ही पुलिस ने पंचनामा भरकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
चित्रकूट जनपद के बरगढ़ निवासी लालजी ( 47) ट्रक चालक था। उसके साथ वहीं का मुन्ना (55) खलासी का काम करता है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को लालजी अपने खलासी के साथ चित्रकूट से गिट्टी लादकर प्रयागराज जा रहा था। भोर में करीब चार बजे मंझनपुर कोतवाली के गौसपुर टिकरी स्थित फार्म हाउस के समीप पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दूसरे वाहन को टक्कर मारते हुए ओवरटेक किया। जोरदार टक्कर लगने के कारण गिट्टी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे गड्ढे में जा गिरा। हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंचे टेवां चौकी प्रभारी कल्बे अब्बास खान ने घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस ने परिजनों को खबर करने के साथ ही मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।