सिराथू ब्लॉक क्षेत्र के नियामतपुर गांव में डायरिया ने पांव पसार लिया है। सोमवार देर रात डायरिया से एक मासूम की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने मंगलवार शाम मृत बच्चे के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
गांव में डायरिया फैलने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में शिविर लगाकर लोगों की जांच की। इस दौरान दर्जनों लोग डायरिया से पीड़ित मिले। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नियामतपुर गांव निवासी बब्बू मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। सोमवार को उसके बेटे हसनैन (4) की हालत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए भरवारी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां सोमवार की देर रात हसनैन ने दम तोड़ दिया। गांव में बच्चे की मौत की जानकारी मंगलवार सुबह प्रशासनिक अफसरों को जानकारी हुई तो वह दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए। सीएमओ डॉ. केसी राय की अगुवाई में चिकित्साधिकारी डॉ. हेमंत विषेन की टीम गांव पहुंची और स्वास्थ्य शिविर लगाकर परीक्षण शुरू हुआ।
इस दौरान बब्लू की बेटी साबरीन बानो (7), बेटे गुलाम हुसैन (5), रिजवान के बेटे मो. अयान (8), मो. फरहान (6), मो. फैजान (3), मो. असलम की बेटी हुस्ना बानो (18), अब्दुल खालिद (58) सहित दर्जन भर से अधिक लोग डायरिया से पीड़ित मिले। सभी को उपचार के लिए एंबुलेंस से तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पर चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार शुरू हुआ।
कुएं का विषैला पानी पीने से फैला डायरिया
नियामतपुर गांव में तालाब के ओवरफ्लो होने से बारिश का गंदा पानी नालियों के जरिए कुएं में जाने लगा था। इसकी जानकारी होने के बाद भी ग्रामीणों ने अनदेखी की। जिसके बाद ग्रामीणों में उल्टी दस्त की परेशानी बढ़ गई। लोगों को उपचार के लिए नजदीकी एवं प्राइवेट चिकित्सकों के पास ले जाया जाने लगा। लेकिन सोमवार देर रात हसनैन की मौत के बाद ग्रामीण सजग हुए। मामले की जानकारी जिला प्रशासन को दी गई।
हैंडपंप नहीं होने से कुएं का पानी पीने को मजबूर हैं ग्रामीण
चिकित्सकों की जांच में डायरिया पीड़ित अब्दुल खालिद को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब्दुल खालिद ने अमर उजाला टीम को बताया कि मोहल्ले में शुद्ध पेयजल के लिए हैंडपंप नहीं है। हैंडपंप लगवाए जाने की कई मर्तबा ग्राम प्रधान से मांग की गई, लेकिन प्रधान ने संजीदगी नहीं बरती। जिसके चलते मजबूर होकर उन्हें कुएं का पानी पीना पड़ रहा है। अगर हैंडपंप लगा होता तो मोहल्ले के लोग भला कुएं का गंदा पानी क्यों पीते।
नालियों की नहीं कराई जाती सफाई
जिला अस्पताल में भर्ती डायरिया पीड़ित हुस्ना बानो और उसके पिता मो. असलम ने बताया कि साफ-सफाई के लिए गांव में तैनात कर्मचारी भी नहीं आता है। जिसके चलते गांव की नालियां गंदगी से पटी हैं। रविवार रात हुई बारिश के बाद तालाब ओवरफ्लो होने से नालियों में भरी गंदगी के सहारे ही बारिश का पानी कुएं में आया है। गंदगी होने से डायरिया के अलावा संक्रमित बीमारी फैलने की भी गांव में आशंका बढ़ गई है।
डायरिया पीड़ित नियामतपुर गांव में अफसरों का डेरा
सिराथू तहसील क्षेत्र के नियामतपुर गांव में मंगलवार को अफसरों ने डेरा डाल दिया। सुबह से लेकर शाम तक अफसरों ने रहकर वहां की अव्यवस्थाओं को दूर कराने में लगे रहे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएमओ की मौजूदगी में शिविर लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डीपीआरओ ने टोली लगाकर गांव की साफ-सफाई के साथ ही तालाब के ओवरफ्लो हुए पानी को पनचक्की लगाकर निकलवाया।
डीपीआरओ डॉ. बालगोविंद श्रीवास्तव की अगुवाई में पंचायती राज विभाग की टीम डायरिया पीड़ित गांव मंगलवार को पहुंची। गांव के लोगों ने एक-एक कर समस्याओं के बारे में अवगत कराते हुए मौका मुआयना कराया। डीपीआरओ ने टोली लगाकर गांव की साफ-सफाई शुरू करा दी।
साथ ही ग्रामीणों को कुएं का पानी न पीने की बात कही। यही नहीं तालाब के ओवरफ्लो होने पर उसके पानी को पनचक्की लगाकर बाहर करने की व्यवस्था शुरू कराई गई। डीपीआरओ ने पंचायत सचिव से कहा कि वह टोली के सफाई कर्मचारियों से लगातार साफ-सफाई कराते हुए स्वच्छता बनाए रखेंगे। यही नहीं गांव के लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराया जाए।
किसी को भी कुएं से पानी न भरने दिया जाए। इसी तरह सीएमओ डॉ. केसी राय भी स्वास्थ्य विभाग की टीम लेकर पहुंच गए। उन्होंने मौका मुआयना करते हुए गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण शुरू कराया।
Diarrhea spread feet in Niyamatpur, innocent died, dozens sick- फोटो : KAUSHAMBI
Diarrhea spread feet in Niyamatpur, innocent died, dozens sick- फोटो : KAUSHAMBI
Diarrhea spread feet in Niyamatpur, innocent died, dozens sick- फोटो : KAUSHAMBI
Diarrhea spread feet in Niyamatpur, innocent died, dozens sick- फोटो : KAUSHAMBI
Diarrhea spread feet in Niyamatpur, innocent died, dozens sick- फोटो : KAUSHAMBI
Diarrhea spread feet in Niyamatpur, innocent died, dozens sick- फोटो : KAUSHAMBI
Diarrhea spread feet in Niyamatpur, innocent died, dozens sick- फोटो : KAUSHAMBI
Diarrhea spread feet in Niyamatpur, innocent died, dozens sick- फोटो : KAUSHAMBI
Diarrhea spread feet in Niyamatpur, innocent died, dozens sick- फोटो : KAUSHAMBI