कोतवाली के मुराइन का पुरवा गांव में परिवारिक कलह से तंग होकर युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
मुराइन का पुरवा निवासी दिनेश कुमार चौधरी (45) अपने परिवार के साथ रहता था। पड़ोसियों का कहना है कि परिवार में आए दिन पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था।
बुधवार की सुबह भी उसके घर से विवाद होने के आवाज आ रही थी। सुबह करीब नौ बजे घर के अंदर एक कमरे में फांसी के फंदे पर दिनेश का शव लटकता हुआ पाया गया। सूचना पर पहुंची सैनी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सैनी कोतवाल तेज बहादुर सिंह का कहना है कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।