शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर शक्तिपीठ कड़ा धाम में आस्था का संगम दिखा। महागौरी स्वरूप में मां शीतला के दर्शन के लिए भक्तों का रेला उमड़ा। भ क्तों ने मां के दर्शन-पूजन कर पुण्य की कामना की। परिसर में मौजूद अन्य देवी देवताओं के समक्ष भी मत्था टेका। इस दौरान घंटा-घड़ियाल के साथ ही मां के जयकारे से समूचा कड़ा धाम गुंजायमान रहा।
देवी का अष्टम स्वरूप महागौरी का माना जाता है। इस बार एक तिथि की हानि होने के कारण शारदीय नवरात्र के सातवें दिन बुधवार को ही मां के महागौरी स्वरूप की पूजा-अर्चना की गई। 51 शक्तिपीठों में शुमार कड़ा स्थित मां शीतला की दरबार में माथा टेकने के लिए जनपद के अलावा प्रदेश के कोने-कोने से भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा।
गंगा स्नान के बाद भक्त मां का जयकारा लगाते हुए भोर से ही फूल-प्रसाद लेकर मां के दरबार पहुंचने लगे थे। मंगला आरती के बाद पट खुलते ही भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। मां की एक झलक पाने के लिए भक्त कई-कई घंटे तक लाइन में लगे रहे।
भक्तों को कोई असुविधा नहीं हो इसके लिए पंडा समाज के अध्यक्ष आत्मप्रकाश उर्फ टिंकू पंडा की टीम लगी रही। व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस-प्रशासन की टीम भी पूरी तरह से मुस्तैद रही। शीतलाधाम के अलावा जिला मुख्यालय मंझनपुर स्थित दुर्गा मंदिर, अढ़ौली स्थित आनंदी देवी और पश्चिमशरीरा स्थित झारखंडी माता की दरबार में भी भक्तों का हुजूम उमड़ा। कस्बों, बाजारों और ग्रामीण क्षेत्रों में सजाए गए प्रतिमा पंडालों में भी देवी दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ रही।
पंडालों में देर रात तक भजन-कीर्तन का सिलसिला जारी रहा। सिराथू ब्लॉक के रामपुर धमावा गांव व क्षेत्र के दर्जनों जगहों पर देवी मंदिरों व दुर्गा पूजा पंडालों में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां भगवती की पूजा कर आरती उतारी और अखंड सौभाग्यशाली होने का वरदान मांगा।
पंडालों में सुबह शाम आरती के बाद भजन-कीर्तन व जागरण कार्यक्रमों का आयोजन किए जा रहे हैं। काफी संख्या में पहुंचे भक्त मां की आराधना में लीन हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रमुख लोगों में भानु प्रताप सिंह, विकेंद्र सिंह, रवि सिंह, राजकरन गुप्ता, अमन पांडे, मयंक पांडे, गया प्रसाद, महेंद्र तिवारी, विपिन तिवारी, निर्भय राज सिंह आदि लोग भंडारे मौजूद रहे।
कन्या पूजन कर लिया माता रानी का आशीर्वाद
नवरात्र पर मां शक्ति की आराधना करने के लिए मंदिरों में बनाए गए देवी पंडालों में धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है। नौ दिवसीय पूजा पाठ के कार्यक्रम में बुधवार को भक्तों ने कन्याओं का पूजन किया। कन्याओं के पैर धुलकर माथे पर कुमकुम का तिलक लगाया और आरती उतारी।
इसके बाद हलवा पूरी का प्रसाद खिलाया और यथासंभव दक्षिणा देकर विदा किया। नवरात्र के आठवें दिन मां महागौरी स्वरूप की पूजा अर्चना की जाती है। मुख्यालय से सटे कादीपुर गांव के दुर्गा पूजा पंडाल में बुधवार को कन्या भोजन का आयोजन हुआ। जहां पर दो दर्जन के करीब कन्याओं को भोज कराया गया।
साथ ही कन्याओं के पैर छूकर और उन्हें उपहार दिण् गए। इस मौके पर जयचंद ओझा, भागवत प्रसाद मिश्रा, गुड्डन तिवारी, संगम त्रिपाठी, नितिन त्रिपाठी, विपिन त्रिपाठी, बबलू त्रिपाठी, तीरथ तिवारी, संतोष पांडेय, बद्री पांडेय, चौबे पांडेय, विनय पांडेय, उदय मिश्रा आदि ने सहयोग किया।
Confluence of faith shown in Shaktipeeth Kada Dham on Ashtami- फोटो : KAUSHAMBI