फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: घाट पर बालू पट्टाधारक को दौड़ाया, वसूली कैंप में लगाई आग

Fri, 24 May 2024 05:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली के कटैया बालू घाट पर बृहस्पतिवार रात रास्ते से ट्रक निकलने के विवाद को लेकर बालू पट्टाधारक को जान से मारने के लिए दौड़ा लिया गया। आक्रोशित लोगों ने रायल्टी वसूली कैंप में आग लगा दी। सूचना के बाद पुलिस पहुंचती कि इससे पहले ही हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने मजदूरों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। पीड़ित पट्टाधारक ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

चायल कस्बा निवासी मो. अरशद ने बताया कि कटैया बालू घाट का पट्टा उनके नाम आवंटित है। पट्टाधारक के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात साढे़ आठ बजे के करीब गांव के एक दर्जन लोग लाठी-डंडा और असलहे से लैस होकर घाट पर पहुंचे। रास्ते से ट्रक निकलने को लेकर गाली गलौज करने लगे।
आरोप है कि विरोध करने पर वह जान से मारने के लिए दौड़ा लिए। किसी तरह भाग कर उन्होंने अपनी जान बचाई। इससे बौखलाए हमलावरों ने ट्रकों को लाठी -डंडे से तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। उग्र भीड़ ने रायल्टी वसूली कैंप में भी आग लगा दी। आग लगने से घाट पर अफरा तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घाट पर मौजूद मजदूरों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

इस बीच पुलिस को देख हमलावर मौके से फरार हो गए। इंस्पेक्टर विनीत सिंह का कहना है कि रास्ते से ट्रक निकलने को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और पट्टेधारक के बीच विवाद हुआ है। फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें