फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बादलों ने चिलचिलाती धूप से दिलाई राहत, उमस ने किया बेहाल

Fri, 24 May 2024 05:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी से तपने वाले पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा बृहस्पतिवार को मौसम सामान्य रहा। बादलों ने धूप से बेहाल लोगों को काफी राहत पहुंचाई। हवाएं तो चलीं, लेकिन उसमें लू का प्रभाव नहीं दिखा। हालांकि, जब तक लोग बाहर रहे, तभी तक सुकून था। घरों व दफ्तरों के अंदर उमस ने परेशान किया।
विज्ञापन

जिले में बुधवार को अधिकतम तापमान 41.4 व न्यूनतम 27.9 डिग्री सेल्सियस था। बृहस्पतिवार को मौसम ने अचानक रंग बदला। अधिकतम पारा 41.4 से खिसककर 37.4 पर आ गया। हालांकि, न्यूनतम तापमान में कोई खास फर्क नहीं पड़ा। यह 27.8 डिग्री सेल्सियस पर ही आकर अटक गया।
सूर्यदेव चमके तो खूब, लेकिन उनकी किरणें अपने तेवर नहीं दिखा सकीं। रह-रह कर आए बादलों ने लोगों को चिलचिलाती धूप से बचाया। इसके अलावा हवा भी चली तो वह ठंडक का अहसास कराती रहीं। मौसम का ही असर रहा कि पिछले दिनों की अपेक्षा बाजार में चहल-पहल अधिक दिखी।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। हवाएं चलने संग बदली के आसार हैं। शनिवार से गर्मी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें