The manager of the chit fund company hit lakhs, the women surrounded the kotwali
- फोटो : KAUSHAMBI
तहसील इलाके के गांवों में सक्रिय चिटफंड कंपनी के प्रबंधक ने कई महिलाओं को लाखों रुपये का चूना लगाया है। धन दोगुना करने का लालच देकर उसने महिलाओं से पैसे जमा कराए। अब न तो रुपये वापस मिले और न ही कंपनी के लोग मिल रहे हैं। पीड़ित महिलाओं ने बुधवार को पिपरी कोतवाली का घेराव कर पैसा दिलाने की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
चायल कस्बे की अनुराधा देवी ने बताया कि कुछ दिनों पहले उससे एक युवक मिला। युवक ने उसे धन दोगुना करने का लालच दिया। खुद को कंपनी का प्रबंधक बताते उसने कंपनी में पैसे जमा कराए। साथ ही बताया कि रुपया एक साल में दोगुना हो जाएगा। झांसे में आई अनुराधा और गांव की कई महिलाओं ने पैसा जमा कर दिया। तय समय बीतने के बाद न तो पैसा मिला व न ही प्रबंधक का फोन लग रहा है। इससे परेशान महिलाओं ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिलाओं से तहरीर लेकर मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।