फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 साल से साधु बनकर पुलिस को चकमा दे रहा था हत्यारोपी, गिरफ्तार

Thu, 12 Aug 2021 07:31 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी

सार

कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में वर्ष 1988 में एक व्यक्ति पर कातिलाना हमला किया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में सोधिया गांव के बजरंग सिंह का नाम प्रकाश में आया था।
विज्ञापन
The killer was dodging the police by becoming a monk for 33 years, arrested - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारा। हत्या, अवैध शस्त्र रखने सहित कई संगीन वारदातों को अंजाम देने के बाद सोधिंया गांव का बजरंग सिंह साधु बन गया था। 33 साल से पुलिस को उसकी तलाश थी। मंगलवार को मालूम चला कि बजरंग साधु बन गया और इन दिनों शीतला धाम में रहता है। सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में वर्ष 1988 में एक व्यक्ति पर कातिलाना हमला किया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में सोधिया गांव के बजरंग सिंह का नाम प्रकाश में आया था। पुलिस ने उसके पास से अवैध असलहा भी बरामद किया। इससे पहले भी बजरंग के खिलाफ वर्ष 1987 में एक हत्या सहित डकैती का एक केस दर्ज हुआ था। जमानत पर छूटने के बाद बजरंग लापता हो गया था। कोर्ट की ओर से उसके खिलाफ वारंट जारी हुआ था।

पुलिस की तमाम कोशिश के बाद भी बजरंग पकड़ा नहीं जा रहा था। पुलिस विभाग के सूत्रों के अनुसार उसे मृत मान लिया गया था। इस बीच मंगलवार को कौशम्बी कोतवाली के उपनिरीक्षक केके यादव को मुखबिर से पता चला कि बजरंग साधु बन गया। वह इन दिनों शीतला धाम में रहता है। इस पर उन्होंने हमराही सिपाही गोविंद शर्मा के साथ छापा मारकर उसे पकड़ लिया। उसने अपना नाम पता कुबूल कर लिया है। बताया कि पुलिस से बचने के लिए वह वेश बदल कर शीतला धाम में रह रहा था। बुधवार को बजरंग के खिलाफ लिखापढ़ी करके चालान कर दिया गया। जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें