फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: स्वच्छता सर्वेक्षण के दावों की हवा निकाल रही नगर में फैली गंदगी

Sun, 03 Aug 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
वार्ड न दस नेहरू नगर में गंदगी का अंम्बार-संवाद
विज्ञापन
हाल ही में जारी स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग में प्रयागराज मंडल में दूसरा स्थान हासिल करने वाली अजुहा नगर पंचायत के जिम्मेदार भले ही पीठ थपथपा रहे हों, लेकिन वार्डों में फैली गंदगी सफाई के दावों की हवा निकाल रही है। बस्ती के रास्तों में जलभराव के साथ गंदगी का ढेर लगा है।
विज्ञापन

जुलाई महीने में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत नगर पंचायत अजुहा में अभियान चलाकर साफ-सफाई कराने का दावा किया गया लेकिन स्वच्छता को लेकर चलाया गया अभियान धरातल पर कुछ और ही कहानी बयां कर रहा है। कस्बे के नेहरू नगर, आंबेडकर नगर, कृष्णा नगर, गांधीनगर व शांति नगर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नालियों की साफ-सफाई नहीं होने से रास्ते में दूषित पानी बजबजा रहा है। इससे संक्रामक बीमारियां फैलने का डर बना रहता है। ईओ रश्मि सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नही है। यदि ऐसा है तो कर्मचारियों को भेज कर सफाई करा दी जाएगी।

पिछले दिनों ईओ और तहसील प्रशासन ने जलनिकासी के लिए नाप जोख कर कुछ दूरी तक जेसीबी से कच्चा नाला खोदवा दिया था। उस वक्त अफसरों ने बरसात खत्म होने पर पक्का नाला बनवाने का आश्वासन दिया था लेकिन आज तक नाला नहीं बनवाया गया। नाली का गंदा पानी घर के सामने रोड पर भरा रहता है। -मो.कलीम
विज्ञापन


नगर पंचायत कर्मी पूरे मोहल्ले का कचरा लाकर यही फेंक देते हैं। हमेशा बदबू आती रहती है। नालियों की साफ-सफाई व एंटी लार्वा का छिड़काव नहीं होने से मच्छरों का हमला बना रहता है। इससे संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है।-मो. अंसार, नेहरू नगर

वार्ड न दस नेहरू नगर में गंदगी का अंम्बार-संवाद

वार्ड न दस नेहरू नगर में गंदगी का अंम्बार-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें