फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: फंदे से लटका मिला युवती का शव, बड़े ने छोटे भाई पर लगाया हत्या का आरोप

Sun, 03 Aug 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। एक युवती का शव शुक्रवार की शाम घर के ऊपरी मंजिल में फंदे से लटका मिला। सोशल मीडिया के माध्यम से मृतका के भाई ने अपने ही छोटे भाई व उसके दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। जबकि पुलिस के मुताबिक, पिता ने तहरीर में हत्या की बात नहीं लिखी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए एएसपी ने भी खुदकुशी करने का दावा किया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन




हत्या का आरोप लगाने वाले भाई के अनुसार शुक्रवार शाम घटना के वक्त वह पिता के साथ खेत में मौजूद था। दिव्यांग मां घर के बाहर बैठी थी। बहन (18) घर पर अकेली थी। इसी दौरान नशे में धुत छोटा भाई पइंसा इलाके में रहने वाले अपने दो दोस्तों के साथ घर आया। तीनों ने कमरों का दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। इसके बाद बहन की पिटाई कर गला घोटकर हत्या कर दी। खुदकुशी का रूप देने के लिए शव फंदे पर लटका दिया।

उसने आरोपियों को कमरों का दरवाजा खोलकर घर से भागते हुए देखा है। उसने बताया कि बहन अपनी बड़ी बहन के देवर से अक्सर बातचीत करती थी। यह बात आरोपी भाई को पसंद नहीं थी। इसे लेकर वह युवती से झगड़ा करता था। यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

सूचना के बाद मंझनपुर कोतवाल सुनील कुमार सिंह फोर्स व फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी राजेश कुमार सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। कोतवाल का कहना है कि बहन के देवर से बातचीत करने को लेकर भाई ने युवती को फटकारा था। प्राथमिक जांच में हत्या जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। पिता ने तहरीर में फंदा लगाकर खुदकुशी करने की बात कही है। आरोपी भाई और उसके दोस्त फिलहाल फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
हत्या का आरोप निराधार है। युवती ने खुदकुशी की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी फंदा लगाकर जान देने की बात सामने आई है। आत्मघाती कदम उठाने के कारणों की जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-राजेश कुमार सिंह, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें