फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबे कैफ का निकाला गया शव

विज्ञापन
The dead body of Kaif drowned in the river - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
कोतवाली के किलनहाई नदी में डूबे हाईस्कूल के छात्र कैफ की तलाश में पुलिस के सारे इंतजाम फेल हो गए। पुलिस ने जिले के गोताखोरों को बुलाकर शव खोजने का तमाम प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में लाश स्थानीय लोगों के प्रयास से बरामद हुई। पुलिस ने शव मिलने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

करारी कोतवाली के रक्सवारा गांव का मो. कैफ (18) हाईस्कूल का छात्र था। वह तीन भाई व तीन बहनों में सबसे छोटा था। बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे कैफ अपने दोस्तों के साथ किलनहाई नदी में नहाने गया था। बरसात की वजह से नदी में काफी पानी बढ़ा हुआ है।
नहाने के दौरान पैर फिसलने से कैफ पानी में डूबने लगा। कैफ को डूबता देख साथ गए दोस्तों ने भाग कर यह बात घरवालों को बताई। मौके पर जब तक परिजन पहुंचे, कैफ पानी में समा चुका था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस व राजस्वकर्मी मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से कैफ को खोजने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने नदी में जाल डलवाया और एक किलोमीटर दूर तक खोजबीन कराई। इसके बाद भी पुलिस को सफलता नहीं मिली। शुक्रवार को शव खोजने का जिम्मा गांव के लोगों ने उठाया। काफी प्रयास के बाद कैफ का शव नदी से बरामद हुआ। घटना से पीड़ित परिवार का रोरोकर बुरा हाल है। पुलिस ने कैफ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

The dead body of Kaif drowned in the river- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें