फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के लिए निकले ग्रामीण का सड़क किनारे मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरामुफ्ती कोतवाली के बेगमपुर गांव में सोमवार सुबह किनारे एक 45 वर्षीय मजदूर का शव बरामद हुआ। मृतक एक भट्टे पर परिवार के साथ रह कर ईंट पथाई करता था। परिजनों के अनुसार वह रविवार को मतदान करने की बात कहकर भट्ठे से निकला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के सैदनपुर गांव निवासी संतलाल (45) भट्ठा मजदूर था। वह इस समय परिवार सहित पूरामुफ्ती के करनपुर गांव स्थित एक भट्टे पर रहकर ईंट पथाई करता था। रविवार की दोपहर करीब दो बजे वह मतदान करने की बात कहकर भट्ठे से गया था। पत्नी सुनीता देवी के अनुसार सोमवार की सुबह करीब आठ बजे राहगीरों ने बेगमपुर गांव में सड़क किनारे पति संतलाल का शव पड़ा होने की जानकारी दी।
सूचना पर पुलिस के साथ मौके पर पहुंची पत्नी और बेटे ने शव की शिनाख्त की। सड़क किनारे मजदूर का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूरामुफ्ती इंस्पेक्टर उपेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मृतक के गले पर मामूली खरोच है और कहीं भी चोट के निशान नहीं है। सड़क दुर्घटना की भी आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें