फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: किशोरी से दुष्कर्म व पिता को धमकी देने का आरोप

Sun, 03 Aug 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
करारी क्षेत्र की एक किशोरी के साथ पड़ोसी गांव के युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप है। साथ ही पीड़िता के पिता को भी जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। पीड़ित पिता ने बताया कि 24 जुलाई को पड़ोसी गांव का रहने वाला अंकित उसकी 17 साल की बेटी को बहलाकर नहर की ओर ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की तो आरोपी आक्रोशित हो गया। शुक्रवार को आरोपी ने किशोरी के पिता को जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष सियाकांत चौरसिया ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें