चरवा कोतवाली के एक गांव की किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर युवक ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
इलाके के एक गांव का युवक मजदूरी कर परिवार चलाता है। उसके मुताबिक एक साल पहले उसकी 17 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। इसी बीच पड़ोस के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया था। आरोप है कि वह अश्लील वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ पिछले एक साल से दुष्कर्म कर रहा है। विरोध करने पर उसने अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। किशोरी के पिता आरोपी के घर उलाहना गए तो उसके भाई और पिता ने जान से मारने की धमकी दी है। मंगलवार को पीड़ित के पिता ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।