राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व कबीना मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि आस्था के नाम पर देश व प्रदेश की जनता को भाजपा धोखा दे रही है। महंगाई व बेरोजगारी का दंश देकर कुंभकर्णी नींद में सो रही सरकार को जगाने के लिए संविधान सम्मान व जनहित हुंकार यात्रा निकल जा रही है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बुधवार को संविधान सम्मान व जनहित हुंकार यात्रा लेकर बुधवार को कौशाम्बी आए थे। सैनी व देवीगंज कस्बे में समर्थकों ने गर्मजोशी के साथ यात्रा का स्वागत किया। बताया कि मौजूदा सरकार पिछड़े व अनुसूचित जाति का आरक्षण खत्म कर गरीबों को उच्च शिक्षा से वंचित कर रही है। आस्था के नाम पर लोगों को आपस में लड़ाकर भाजपा देश में राज करना चाहती है।
यात्रा के माध्यम से लोगों को जागरूक कर 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की विदाई करेंगे। इस दौरान प्रबुद्ध जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतीक मौर्य , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री भगौती प्रसाद, सुभाष चंद्र, शादाब खान, दिलीप चौधरी , गुलाब मौर्य, भद्रराम, सरवन पटेल, राजकुमार मौर्य मौजूद रहे।
इसी बीच पूर्व मंत्री ने वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. अनिल कुशवाहा के आवास पहुंचकर उनका हालचाल जाना। इस दौरान जितेंद्र कुशवाहा, राजू मौर्या, नितिन पटेल, शुभम मौर्या, लालजी विश्वकर्मा, राजेश पटेल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।