कोखराज थाना क्षेत्र के संदीपन गंगा घाट पर सोमवार की सुबह आठ बजे गंगा स्नान करने परिवार संग आया युवक गहरे पानी में समा गया। इससे घाट पर अफरातफरी मची रही। सूचना पाकर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से छानबीन में जुट गई है।
कोखराज थाना क्षेत्र के संदीपन गंगा घाट पर सोमवार की सुबह आठ बजे गंगा स्नान करने परिवार संग आया युवक गहरे पानी में समा गया। इससे घाट पर अफरातफरी मची रही। सूचना पाकर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से छानबीन में जुट गई है। कई घंटे बाद भी किशोर का पता नहीं चला।
विज्ञापन
गौरा के डॉ. राजेंद्र प्रसाद नगर निवासी जितेंद्र चौहान का बेटा आदित्य चौहान (16) मां और बुआ के साथ गंगा स्नान करने के लिए संदीपन घाट पर गया था। स्नान करते समय पैर फिसलने से वह गहराई में चला गया। मां और बुआ के शोर मचाने पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पहुंचकर गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू कर दी है। दोपहर तक चले सर्च आपरेशन में कोई सफलता नहीं मिली है।