पिपरी कोतवाली के कुंदनपुर गांव में बच्चों के खेल-खेल में हुए झगड़े में एक किशोर ने बालक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी बालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ केस दर्ज किया।
कुंदनपुर निवासी रूपचंद्र ने बताया कि उनका 10 वर्षीय बेटा नीरज शनिवार शाम बच्चों के साथ खेल रहा था। उस दौरान उनके बीच झगड़ा हो गया। आरोप है कि गांव का 17 वर्षीय किशोर धारदार हथियार लेकर आया और नीरज पर हमला कर दिया। खून से लथपथ नीरज गिरकर बेहोश हो गया। इसके बाद किशोर भाग निकला। परिजनों ने नीरज को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। शिकायत पर पुलिस ने किशोर के खिलाफ केस दर्ज किया।