फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: छेड़खानी के विरोध पर किशोरी को पीटा, केस दर्ज

Tue, 16 Sep 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली इलाके के गांव का युवक किसानी करता है। उसने बताया कि पड़ोस के दो लड़के उसकी 17 वर्षीय बेटी से छेड़खानी करते हैं। विरोध करने पर मारने की धमकी देते हैं। रविवार शाम को बेटी घर के बाहर काम कर रही थी। तभी दोनों लड़के आए और बेटी से छेड़खानी करने लगे। उसके विरोध करने पर ईंट-पत्थर और डंडे से पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

शोर सुनकर परिजनों के आने पर वह जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पिटाई से किशोरी को काफी चोटें आई हैं। पीड़ित के पिता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस गोलू व साहिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें