फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पंप संचालक मां-बेटे को गोली मारने वाला छठवां आरोपी भेजा गया जेल

Tue, 26 Nov 2024 04:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
अ​भियुक्त छेद्दन उर्फ तुफैल।
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के दूल्हापुर गांव स्थित पेट्रोल पंप संचालक मां-बेटे को गोली मारने के मामले में पुलिस ने सोमवार को छठे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। लिखापढ़ी के बाद आरोपी का चालान कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे भेज दिया गया।
विज्ञापन

दूल्हापुर गांव स्थित पेट्रोल पंप संचालक दीपक शुक्रवार सुबह अपने भाई दीपेंद्र, पत्नी गौरी और मां ननकी देवी के साथ मौजूद थे। इसी बीच तकिया मजरा सेवढ़ा गांव निवासी गुड्डू अपने बेटे सैफी व मो. अरिज, के अलावा छेद्दन, तनवीर व समसुल समेत अन्य आधा दर्जन साथियों के साथ पंप पहुंचकर रंगदारी की मांग की थी।
इन्कार करने पर दो बाइक से पहुंचे दबंगों ने मारपीट करते हुए तमंचे से फायर झोंक दिया। इसी दौरान उनमें से एक युवक ने दीपक से पिस्टल छीन कर गोली मार दी थी। गोली मां ननकी देवी की बाएं हथेली को चीरते हुए भाई दीपेंद्र के पेट में जा धंसी। घायल के भाई दीपक सिंह की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद समेत नौ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

पुलिस ने इनमें से पांच नामजद आरोपियों को दूसरे दिन ही गिरफ्तार कर लिया था। इंस्पेक्टर शिवचरन राम ने बताया कि सोमवार को मुखबिर की सूचना पर बूंदा गांव स्थित नलकूप से नामजद छठवें आरोपी छेद्दन उर्फ तुफैल अहमद निवासी गंज मजरा सेंवढ़ा को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें