फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली पत्नी के रहते की दूसरी शादी, शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली के सकाढ़ा गांव में ब्याही एक विवाहिता के साथ उसके शौहर ने दगाबाजी की। महिला का आरोप है कि उसके पति ने बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर ली। मामले की जानकारी होने पर उसने विरोध किया तो उसे धमकी दी जा रही है। सोमवार को विवाहिता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक राधेश्याम से की है।
विज्ञापन

प्रयागराज के बहादुरगंज की फिरदौस के मुताबिक दो साल पहले उसका निकाह कोखराज के सकाढ़ा गांव में नदीम के साथ हुआ। शादी के कुछ दिनों बाद नदीम सऊदी अरब कमाने के लिए चला गया। इसके बाद वह अपने मायके में आकर रहने लगी। आरोप है कि उसे मायके में छोड़कर शौहर ने बिना तलाक लिए दूसरा निकाह कर लिया। घर में सौतन के आने की जानकारी उसे हुई तो होश उड़ गए। पिछले दिनों उसने ससुराल पहुंचकर विरोध किया। इस पर ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। एसपी ने विवाहिता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें