डीएम ने तीनों एसडीएम को नए बनाए गए मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। साथ ही चुनाव संबंधी सभी कार्यों को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया। जनप्रतिनिधियों एवं राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से कहा कि मतदेय स्थलों के संबंध में आपत्तियां/शिकायतें हैं तो वह उपलब्ध करा दें।
कलक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में मंगलवार को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मतदेय स्थलों की सूची को अंतिम रूप दिए जाने के लिए डीएम ने जनप्रतिनिधियों एवं राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें बताया गया कि सिराथू विधानसभा क्षेत्र में 2017 के चुनाव के दौरान 255 मतदान केंद्र तथा 395 मतदेय स्थल बनाए गए थे। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आयोग के निर्देश पर 1200 से अधिक मतदाताओं की संख्या होने पर अतिरिक्त बूथ बनाते हुए 432 मतदेय स्थल प्रस्तावित किए गए हैं।
विज्ञापन
इसी तरह मंझनपुर में 2017 के चुनाव में 288 मतदान केंद्र तथा 426 मतदेय स्थल बनाए गए थे। इसे बढ़ाकर 291 मतदान केंद्र एवं 472 मतदेय स्थल प्रस्तावित किए गए हैं। वहीं चायल में 217 मतदान केंद्र एवं 392 मतदेय स्थल को बढ़ाकर 224 मतदान केंद्र तथा 419 मतदेय स्थल प्रस्तावित किए गए। डीएम ने तीनों एसडीएम को नए बनाए गए मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। साथ ही चुनाव संबंधी सभी कार्यों को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया। जनप्रतिनिधियों एवं राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से कहा कि मतदेय स्थलों के संबंध में आपत्तियां/शिकायतें हैं तो वह उपलब्ध करा दें। साथ ही कहा कि बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं की सूची भी तैयार कर उपलब्ध करा दिया जाए।