भरवारी नगर पालिका में कार्यरत पंप ऑपरेटर का शव पंप हाउस के कमरे में मिला। रविवार सुबह पानी की सप्लाई नहीं चालू होने पर पहुंचे मोहल्ले वालों ने शव देखा। घटना से पीड़ित परिवार का हाल-बेहाल है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
भरवारी नगर पालिका में कार्यरत पंप ऑपरेटर का शव पंप हाउस के कमरे में मिला। रविवार सुबह पानी की सप्लाई नहीं चालू होने पर पहुंचे मोहल्ले वालों ने शव देखा। घटना से पीड़ित परिवार का हाल-बेहाल है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
गौरा रोड निवासी सतीश केसरवानी (48) पंप ऑपरेटर थे। रोज की तरह वह शनिवार रात ड्यूटी पर गए थे। उनकी ड्यूटी पंप हाऊस-2 (भरवारी पुलिस चौकी के समीप) में लगी थी। रविवार सुबह काफी देर तक मोहल्ले में पानी की सप्लाई नहीं हुई तो स्थानीय लोग पंप हाउस पहुंचे। अंदर झांक कर देखा तो सतीश का शव कमरे में पड़ा था।
मोहल्ले वालों की सूचना पर जलकल सुपरवाइजर बृजेश मिश्रा और पंप ऑपरेटर एकलाख अहमद के साथ पहुंचे। छत पर लगी सीढ़ी के सहारे अंदर जाकर देखा तो सतीश की मौत हो चुकी थी। सूचना पर नगर पालिका की अध्यक्ष कविता पासी, ईओ रामसिंह भी आ गए। घटना के बारे में इंस्पेक्टर कोखराज इंद्रदेव का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों की तरफ से भी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलती तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
दो बेटियों के हाथ कैसे होंगे पीले
देहदानी राजेंद्र प्रसाद नगर के गौरा रोड निवासी मृतक पंप ऑपरेटर सतीश की दो बेटियां आकृति 20 वर्ष और सलोनी 18 वर्ष हैं। वह अपनी पत्नी कल्पना व बेटियों के साथ रहते थे। परिवार का सारा खर्च सतीश पर ही था। घटना से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा है। मां और ग्रामीणों को यहीं चिंता है कि अब दोनों बेटियों की शादी कैसे होगी।