पैर फिसलने से कुएं में गिरी विवाहिता, मौत
- कौशाम्बी कोतवाली के बिदांव गांव में हुई घटना
फोटो नं-13
संवाद न्यूज एजेंसी
बारा। कौशाम्बी कोतवाली के बिदांव गांव में रविवार दोपहर पानी भरने गई विवाहिता पैर फिसलने के कारण कुएं में गिर गई। ग्रामीणों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक पानी में डूबने के कारण विवाहिता की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बिदाव गांव की उर्मिला देवी (30) पत्नी दिलीप कुमार रविवार को दोपहर कुएं में पानी भरने गई थी। पानी भरते समय पैर फिसलने से सर के बल कुएं में जा गिरी। कुछ देर बाद जब लोगों को पता चला तो ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने किसी तरह उसे कुएं से बाहर निकाला, लेकिन पानी में डूबने के कारण उनकी मौत हो चुकी थी। इंस्पेक्टर नीलम राघव का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। घरवालों की तरफ से भी कोई तहरीर नहीं दी गई है।