। पूरामुफ्ती कोतवाली के पोंगहट पुल के समीप सोमवार सुबह रंगदारी देने से इन्कार करने पर बाइक मिस्त्री की दुकान में तोड़फोड़ कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर जमकर पिटाई कर दी। घायल ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
उमरी गांव निवासी फैजान अहमद पोंगहट पुल के पास बाइक मरम्मत की दुकान चलाते हैं। उनके मुताबिक, सोमवार सुबह वह दुकान पर काम कर रहे थे। आरोप है कि तभी जेल से पैरोल पर रिहा होकर आया एक युवक अपने तीन साथियों के साथ पहुंचा और रंगदारी की मांग करने लगा। रंगदारी देने से इन्कार करने पर दुकान में तोड़फोड़ करने लगे। विरोध करने पर युवकों ने फैजान की पिटाई कर दी। इससे उसे कई जगह चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े और समझाने पर आरोपी धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी है।