फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अब खुद के भवन में संचालित होंगे पूरब-पश्चिमशरीरा के 11 आंगनबाड़ी केंद्र

Sun, 10 Aug 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
नगर पंचायत पूरब- पश्चिमशरीरा में बन रहे आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करते ईओ। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
कस्बे के नौ वार्ड में नगर पंचायत 1.30 करोड़ की लागत से आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कार्य कर रहा है। कार्य की जिम्मेदारी आरईडी को दी गई है। आने वाले एक से दो माह में भवन बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद यहां केंद्र का संचालन होगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत पूरब-पश्चिमशरीरा के नौ वार्ड के 11 केंद्र में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो रहे हैं लेकिन इनका संचालन फिलहाल निजी अथवा किराये के भवन में हो रहा है। ऐसे में स्वयं का भवन नहीं होने के कारण केंद्र संचालन में कई तरह की परेशानी हो रही है।
समस्या को देखते हुए यहां खुद का भवन बनाने के लिए नगर पंचायत ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा। शासन ने 1.30 करोड़ की धनराशि भवन निर्माण के लिए स्वीकृत कर बजट आवंटित कर दिया।
विज्ञापन

आरईडी को निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सौंपते हुए दो माह के भीतर काम पूरा करने का निर्देश दिया गया। कार्यदायी संस्था ने कार्य प्रारंभ कर दिया है। भवन निर्माण होते ही यहां पर आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके बाद से छोटे बच्चों की पढ़ाई के साथ ही केंद्र से कुपोषण को दूर करने के कार्यक्रम का संचालन होगा।
यहां बन रहे आंगनबाड़ी केंद्र
आंबेडकर नगर, गौतम बुद्ध नगर व गांधी नगर में दो-दो, मां झारखंडी नगर, अटल नगर, संत गाडगे नगर, एपीजे अब्दुल कलाम नगर, सम्राट उदयन नगर में एक-एक केंद्र का निर्माण हो रहा है।
नगर पंचायत क्षेत्र में निर्माण नहीं होने से निजी और किराये के भवन से आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन किया जा रहा था। शासन से अब भवन निर्माण का बजट मिल गया है। आरईडी को निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।-अंशुमान सिंह, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें