फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: किन्नर अखाड़े की निशा और किन्नर कल्याण बोर्ड जिलाध्यक्ष के बीच मारपीट

Tue, 21 Jan 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली में प्रदर्शन करती किन्नर।    संवाद
विज्ञापन
कोतवाली सरायअकिल के कोटिया गांव स्थित निजी गेस्ट हाउस में सोमवार सुबह किन्नर अखाड़े की निशा और किन्नर कल्याण बोर्ड जिलाध्यक्ष आपस में भिड़ गईं। सूचना के बाद पुलिस दोनों पक्षों को लेकर कोतवाली पहुंची। बाद में कार्रवाई की मांग करते हुए किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी मां भी कोतवाली पहुंचींं। कोतवाली में चार घंटे तक हंगामा होता रहा।
विज्ञापन

कोटिया गांव स्थित निजी गेस्ट हाउस में सोमवार को एक शादी समारोह में किन्नर कल्याण बोर्ड जिलाध्यक्ष मुस्कान अपने शिष्यों के साथ मौजूद थीं। उसी समय किन्नर अखाड़े प्रयागराज की निशा अपने शिष्यों के साथ गेस्ट हाउस पहुंच गईं। दोनों पक्षों के बीच सीमा क्षेत्र को लेकर विवाद हुआ और मारपीट शुरू हो गई। इस वजह से गेस्ट हाउस में अफरातफरी मच गई। पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई।
बाद में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी मां अपने 50 शिष्यों के साथ कोतवाली पहुंचीं और मुस्कान मौसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगीं। आरोप लगाया कि मुस्कान मौसी ने उनकी शिष्या के साथ मारपीट की और गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि समझौता में मुस्कान को सिर्फ भरवारी क्षेत्र दिया गया था। वह पूरे कौशाम्बी में कब्जा जमाना चाहती हैं। वहीं, मुस्कान मौसी ने आरोप लगाया कि किन्नर अखाड़े के किन्नर और महामंडलेश्वर कल्याणी मां संख्या में अधिक होेने की वजह से किन्नरों के साथ मारपीट और वसूली करती हैं।
कहा कि समझौते में कौशाम्बी जनपद हमें मिला है, इनका क्षेत्राधिकार प्रयागराज है, जिसका उल्लंघन किया जा रहा है। इसी बात पर कोतवाली में चार घंटे तक हंगामा होता रहा।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि सीमा क्षेत्र का विवाद है। दोनों तरफ से तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें