ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने कहा है कि कोटेदारों द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों को जुलाई, अगस्त और सितंबर का खाद्यान्न नहीं दिया जा रहा है। स्वयं सहायता समूह द्वारा कटौती कर आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनमानी तरीके से सामग्री पहुंचाई जाती है।
सदर ब्लॉक परिसर में बुधवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले बैठक की। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ जोड़े गए स्वयं सहायता समूहों एवं कोटेदारों द्वारा की जा रही मनमानी पर नाराजगी जाहिर की गई। इसके बाद कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने कहा है कि कोटेदारों द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों को जुलाई, अगस्त और सितंबर का खाद्यान्न नहीं दिया जा रहा है। स्वयं सहायता समूह द्वारा कटौती कर आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनमानी तरीके से सामग्री पहुंचाई जाती है।
इतना ही नहीं आंगनबाड़ी के लाभार्थियों को मिलने वाला पोषाहार उठान करके समूहों द्वारा अपने घर में रखा जा रहा है। जबकि नियमानुसार पोषाहार को आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचाना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने डीएम से मांग की कि इन समस्याओं को दूर करने के लिए कार्रवाई करें। इस दौरान माया सिंह, कनीज फात्मा, रंजना देवी, कल्पना देवी, रूपा देवी, रेखा देवी, मंजू देवी, शालिनी श्रीवास्तव, सुनीता देवी, रेनू प्रजापति आदि मौजूद रहीं।