डीएम की सख्ती के बावजूद अधिकारियों-कर्मचारियों के लापरवाही डीएम के स्थलीय निरीक्षण में उजागर हो रही है। आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण की जांच करने पहुंचे डीएम मधुसूदन हुल्गी ने दो लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है।
सिराथू तहसील के ख्वाचकीमई निवासी बृजेश कुमार ने बंजर भूमि पर अवैध अतिक्रमण रोकने की आईजीआरएस पर शिकायत की थी। डीएम ने सत्यापन के दौरान निस्तारण आंशिक सही पाया। जिसमें बंजर भूमि पर हो रहे निर्माण को रोक दिया गया, लेकिन वहां पर एक अन्य अस्थायी अवैध अतिक्रमण को नहीं हटाया गया था। इस पर क्षेत्रीय लेखपाल व राजस्व निरीक्षक के विरुद्ध कार्रवाई के लिए एसडीएम को, जबकि अस्थायी अतिक्रमण हटाने के लिए संबंधित नायब तहसीलदार को निर्देशित किया।
हकीमपुर मर्का गांव की प्रेमा देवी, जलामती व शीला की बंजर भूमि पर अवैध अतिक्रमण रोकने के संबंध में शिकायत की थी। सत्यापन में निस्तारण सही नहीं पाया गया। बंजर भूमि पर अस्थायी अवैध अतिक्रमण को नहीं हटाया गया था। इस बाबत क्षेत्रीय लेखपाल व राजस्व निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसडीएम व संबंधित नायब तहसीलदार को अस्थायी अवैध अतिक्रमण तत्काल हटाने का निर्देश दिया।