फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नवविवाहिता का हत्यारोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल

विज्ञापन
हत्यारोपी विपिन केसरवानी।
विज्ञापन
चरवा कोतवाली के समसपुर गांव में सोमवार को फंदे पर लटके मिले नवविवाहित प्रिया के शव के मामले में हत्यारोपी पति को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। लिखा-पढ़ी कर पुलिस ने चालान न्यायालय भेजा। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बाकी आरोपियों की तलाश भी पुलिस कर रही है।
विज्ञापन


समसपुर निवासी विपिन केसरवानी की शादी बीते 18 फरवरी को पिपरी के फतेहपुर सहावपुर निवासी प्रिया के साथ हुई थी। मृतका के पिता प्रेमचंद्र ने बताया कि शादी के बाद से ही चार लाख रुपये नकदी, एयरकंडीशनर व सोने की जंजीर के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। सोमवार शाम पता चला कि प्रिया का शव कमरे के भीतर फंदे पर लटका मिला है।
पिता ने दामाद विपिन सहित उसके पिता दिनेश, मां, जेठ उमेश व जेठानी साधना पर दहेज हत्या का केस दर्ज कराया था। थानाध्यक्ष शिवचरन राम ने बताया कि फरार ससुरालियों की तलाश की जा रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि पति विपिन किसी काम से गांव आया हुआ है। इस पर उसे गांव के बाहर से बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। शेष आरोपियों को भी शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें