वाराणसी में मेडल जीतने के बाद दिखाते खिलाड़ी। स्रोत- विद्यालय
इन दिनों जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं। इसी दाैरान वाराणसी-बी रीजन के स्कूलों की प्रतियोगिताओं में टेवां के 20 खिलाड़ी शामिल हुए। इनमें सात खिलाड़ियों ने बाॅक्सिंग में गोल्ड और चार ने सिल्वर मेडल जीता है।
वाराणसी में आयोजित प्रतियोगिता में जीतने वाले खिलाड़ियों में पांच बालिकाएं हैं। बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में अंडर-14 में शुभम कुमार, अंडर-17 में यश कुमार, रुद्र और अस्वित कृष्णन, अंडर-19 में रुपेंद्र और रजत सिंह व बालिका वर्ग अंडर-17 में शिवानी सिंह ने गोल्ड मेडल जीता है।
प्रत्युष, योगेंद्र सिंह, मोनिका और सुमित ने सिल्वर मेडल जीता है। अब गोल्ड मेडल जीतने वाले सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। खिलाड़ियों के साथ गए शिक्षक विजय कुमार ने बताया कि बच्चों में खेल के दौरान उत्साह बना रहा, यही हमारी सफलता का राज है। विद्यालय के प्राचार्य एके श्रीवास्तव समेत अन्य शिक्षकों ने विजेताओं को बधाई दी है।