फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बारिश...खेतों में गुनगुनाईं बूंदें

Fri, 18 Jul 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। सिंचाई संकट से जूझ रहे किसानों के चेहरे खिल उठे। खेतों में धान रोपाई तेज हो गई। लोगों को उमस भरी गर्मी से भी राहत मिली। 12 मिमी बारिश हुई। इसके चलते अधिकतम तापमान में करीब छह डिग्री सेल्सियस तापमान कम हुआ।
विज्ञापन

बुधवार रात से ही आसमान में बादलों ने डेरा डाल रखा था। भोर होते ही तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री रहा। वहीं बृहस्पतिवार को 25.6 डिग्री पर आ गया।
लोग घरों की बॉलकनी, गली-मुहल्लों की सड़कों पर मौसम का आनंद लेते दिखाई दिए। बारिश के कारण पूरे दिन सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। मंझनपुर के धाता रोड जामा मस्जिद, कोंडर, मगरोहनी , नया नगर, आजाद नगर समेत विभिन्न मुहल्लों की सड़कें लबालब हो गईं। नालियों के ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़कों पर आ गया था।
विज्ञापन

बरसात के कारण बिजली की आंखमिचौली जारी रही। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक मुख्यालय समेत आसपास के गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। हालांकि, बारिश के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित होने से खास फर्क नहीं पड़ा। किसानों के मुताबिक इस बारिश से धान की बेहन तैयार करने वालों को संजीवनी मिली है।


- बीते 24 घंटे में करीब 12 मिमी बारिश हुई है। धान की रोपाई का काम तोत तेज हो गया है लेकिन बाजरा, मक्का, तिल व अरहर की बोआई का काम रुक गया है। जिन खेतों में फसल बोई जा चुकी है, यदि जल निकासी की व्यवस्था नहीं हुई तो फसल खराब हो जाएगी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ऐसे मौसम से किसानों को जल निकासी का प्रबंध बीज बोआई के दौरान ही कर लेना चाहिए।

- नगर पालिका मंझनपुर के पाता, ओसा, टिकरी, पतौना, छोगरियन का पुरवा, हरियन का पूरवा, भेलखा, खोरा, मंझनपुर कस्बा सहित कई वार्डों में करीब पांच घंटे तक बिजली गुल रही। इस दौरान कहीं पर फ्यूज उड़ने या फिर तकनीकी खराबी के कारण आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें