कोतवाली इलाके के एक गांव में एक युवक ने पांच साल के बच्चे को मोबाइल पर फिल्म दिखाने का लालच देकर अपने घर बुलाया और उसके साथ जबरन कुकर्म किया। बच्चे का कहना है कि उसे गंदी फिल्म दिखाई जा रही थी। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। फिलहाल घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
कोतवाली इलाके के एक गांव का व्यक्ति का कहना है कि उसका भांजा इन दिनों उसेक यहां आया था। सोमवार शाम गांव का एक युवक उसके पांच वर्षीय भांजे को अकेला पाकर मोबाइल पर फिल्म दिखाने के बहाने अपने घर ले गया। आरोप है कि युवक ने वहां बच्चे को फिल्म दिखाने की बजाय पोर्न दिखाई और कुकर्म किया।
रोते हुए घर पहुंचे भांजे ने यह बात परिवार के लोगों को बताई तो वह लोग सन्न रह गए। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पीड़ित परिवार की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।