फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरायअकिल में डेंगू की दस्तक, पांच लोग बीमार

विज्ञापन
Dengue knock in Saraikil, five people sick
विज्ञापन
सरायअकिल। स्थानीय कस्बा समेत आसपास के गांवों में डेंगू ने दस्तक दे दी है। बीमारी की जद में आए पांच मरीजों का निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग जानकर भी अंजान बना हुआ है।
विज्ञापन

सरायअकिल कस्बे के खरका मोहल्ला निवासी संजीव कुमार, पटेल चौराहा निवासी अधिवक्ता भोलानाथ मिश्रा, ठठेरी बाजार निवासी आशा केसरवानी व चित्तापुर गांव के शिवम तिवारी व राज तिवारी डेंगू की चपेट में हैं। बीमार लोगों के मुताबिक उन्हें कई दिनों से बुखार, सिरदर्द, उल्टी व कमजोरी महसूस हो रही है। जांच कराने पर डेंगू की पुष्टि हुई है। पीड़ित सभी मरीज कस्बे के प्राइवेट अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग जानकर भी अनजान बना हुआ है। नागरिकों का कहना है कि समूचे कस्बे में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जिम्मेदार साफ-सफाई व दवाओं का छिड़काव नहीं करवा रहे हैं। नतीजतन बीमारी फैल रही है।
बुखार पीड़ित महिला की मौत
सिराथू। सीएचसी कड़ा के निदूरा गांव निवासी इंद्रपाल की पत्नी रानी देवी (52) को लगभग एक हफ्ते से बुखार आ रहा था। परिजन उसे निजी अस्पताल में भर्ती कर इलाज करा रहे थे। जहां रविवार को इलाज के दौरान रानी देवी की मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें