फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों ने युवक को चाकू से गोदकर मार डाला

विज्ञापन
Friends killed the young man by stabbing him with a knife - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के मनौरी बाजार में शुक्रवार की देर शाम कैटरिंग का काम करने वाले एक युवक की दोस्तों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। युवक को उसके दोस्त घर से बुलाकर ले गए थे। युवक की हत्या के बाद बाजार में सनसनी फैल गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी गांव के दो युवकों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से बाजार के तनाव की स्थिति है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मनौरी बाजार निवासी नितिन केशरवानी (24) शादी समारोह में खाना बनाने का काम करता था। उसके साथ पड़ोसी गांव मरदानपुर निवासी सुनील कुमार उर्फ लांभा सोनी व तकीगंज निवासी मंगल साहू भी काम करते थे। तीनों युवक आपस में दोस्त थे। मृतक के भाई मनोज कुमार केशरवानी का आरोप है कि बृहस्पतिवार की शाम करीब आठ बजे सुनील उसके घर आया और नितिन को बुलाकर बाहर ले गया।
यहां पर मामूली विवाद होने के बाद सुनील ने मंगल साहू और तीन अन्य अज्ञात लोगों के साथ मिलकर निनित पर चाकू से हमला कर दिया। जब तक परिजन मौके पर पहुंचते कि आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। आननफानन परिजनों ने नितिन को इलाज के लिए प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जहां शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान नितिन की मौत हो गई। युवक की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने सुनील और मंगल साहू के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही पिपरी पुलिस ने मंगल साहू को गिरफ्तार कर लिया है।
बाकी अन्य युवक फरार हैं। इंस्पेक्टर पिपरी राधेश्याम वर्मा का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है। उधर, जवान बेटे की हत्या से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
किशोर को चाकू से मारकर किया घायल, तहरीर
सरायअकिल के इमलीगांव में शुक्रवार दोपहर मामूली विवाद में सिरफिरे युवक ने चाकू मारकर किशोर को घायल कर दिया। चाकू के वार से किशोर के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं। जख्मी किशोर के पिता ने थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
इमलीगांव निवासी राजा सिंह पुत्र रामलखन सिंह ने बताया कि उनके परिवार का एक सिरफिरा युवक आए दिन उनके घर पर आकर गालीगलौज करता रहता है। शुक्रवार दोपहर भी वह घर आकर गालीगलौज करने लगा। जब उनके बेटे जीत सिंह ने गाली देने का विरोध किया तो सिरफिरा चाकू लेकर आया और बेटे जीत सिंह पर हमला बोल दिया। चाकू से बेटे के सिर में कई जगह चोटें आईं हैं। पड़ोसियों ने बीचबचाव कर किसी तरह उसकी जान बचाई। सूचना के बाद पहुंची 112 डायल पुलिस मौका मुआयना कर वापस चली गई। पीड़ित पिता ने थाने हुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।

Friends killed the young man by stabbing him with a knife- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें