Firefighter's car burnt down on Saini Highway
- फोटो : KAUSHAMBI
रायबरेली निवासी श्याम मिश्रा फायर बिग्रेड कर्मी हैं। मंगलवार दोपहर में वह अपनी कार से फतेहपुर से रायबरेली जा रहे थे। जैसे ही कार सैनी पहुंची तभी चालक को गाड़ी के बोनट से धुआं उठता दिखाई दिया। इस पर चालक और श्याम मिश्रा कार से नीचे उतरे। जब तक वह कुछ समझ पाते बीच हाईवे पर ही कार धू-धूकर जलने लगी।
लोगों ने घटना की जानकारी तत्काल सैनी स्थित फायर स्टेशन में दी। सूचना के करीब आधे घंटे बाद पहुंचे दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग की इस घटना से प्रयागराज-कानपुर राजमार्ग पर काफी देर तक जाम लगा रहा। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। चर्चा रही कि आग वायरिंग में शार्ट सर्किट होने के कारण लगी होगी।