फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसी गईं महिलाओं से प्रबंधक ने की अभद्रता, फेंकी पासबुक

विज्ञापन
The manager committed indecency with the women who went to the gas agency, threw the passbook - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
कस्बे के गुंगवा का बाग स्थित गैस एजेंसी में मुफ्त सिलिंडर के नाम पर वसूली की जा रही है। वसूली से नाराज महिलाओं ने सोमवार को एजेंसी पहुंचकर विरोध किया तो प्रबंधक ने उनके साथ अभद्रता की। महिलाओं की पासबुक भी फेंक दी गई। मामले की शिकायत एसडीएम चायल से की गई है।
विज्ञापन

गुंगवा का बाग स्थित गैस एजेंसी में इन दिनों होली के त्योहार में मुफ्त मिलने वाले सिलिंडर बांटे जा रहे हैं। इस कारण पिछले तीन दिनों से महिलाओं की एजेंसी में भीड़ लग रही है। मंगलवार को एजेंसी पहुंचीं महिलाओं का आरोप है कि गैस एजेंसी का प्रबंधक मुफ्त सिलिंडर देने के नाम पर वसूली कर रहा है। सोमवार को तो प्रबंधक ने सभी महिलाओं की गैस पासबुक अपने पास जमा करा ली।
कुछ देर के बाद प्रति कनेक्शन दो सौ रुपये की मांग की तो नाराज हुईं महिलाओं ने विरोध कर हंगामा शुरू कर दिया। बवाल को बढ़ता देख प्रबंधक ने सभी को कापियां बाहर फेंक दी और खुद एजेंसी से गायब हो गया। इससे महिलाएं और आक्रोशित हो गईं। मामले की जानकारी होने के बाद स्थानीय भाजपा नेता भी मौके पर पहुंच गए। भाजपा नेता ओम प्रकाश साहू, रमेश पटेल, नत्थू लाल, गायत्री देवी, सीमा देवी, आरती देवी, कुसुम देवी, नीलम देवी और लवकुश दिवाकर ने मामले की शिकायत एसडीएम से की है। एसडीएम ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें