फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून से अन्नदाता आत्महत्या को मजबूर: उत्तम

विज्ञापन
Farmer forced suicide due to agriculture law: Uttam
विज्ञापन
किसान और नौजवान विरोधी नीतियों से हर कोई परेशान : उत्तम
विज्ञापन

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने योगी सरकार को हर मोर्चे पर बताया विफल
किसान, नौजवान पटेल यात्रा का करनपुर सौंरई में हुआ स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
सिराथू। समाजवादी पार्टी की किसान, नौजवान पटेल यात्रा रविवार को करनपुर सौंरई पहुंची। यात्रा के साथ पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा। कहा कि साढ़े चार साल से यूपी में अराजकता का माहौल है। प्रदेश में भाईचारा बिगड़ा है। किसान और नौजवान विरोधी नीतियों की वजह से हर कोई सरकार से त्रस्त है। पंचायत चुनाव में योगी सरकार ने अफसरों और गुंडों के बल पर लोकतंत्र की हत्या की है। इस दौरान जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव के साथ सुमित पांडेय ने प्रदेश अध्यक्ष को चांदी का मुकुट पहनाया। आनंद मोहन सिंह पटेल ने तलवार भेंट की।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विकास से लेकर कानून व्यवस्था तक हर मोर्चे पर भाजपा सरकार विफल साबित हुई है। भाजपा ने चुनाव के समय दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। ये वादा भी हवा हवाई साबित हुआ। कानून व्यवस्था कायम करने में भी सरकार खरी नहीं उतरी। जनता महंगाई, भ्रष्टाचार, लूट और उत्पीड़न से परेशान हो चुकी है। उत्तर प्रदेश की खुशहाली और तरक्की का रास्ता सिर्फ अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सपा सरकार ही दे सकती है। दावा किया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में सूबे में सपा की सरकार बनेगी। कृषि क़ानून से अन्नदाता आत्महत्या को मजबूर हो गया है। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कटियार, पूर्व सांसद अशोक पटेल, जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव, पूर्व प्रत्याशी कैलाश चंद्र केशरवानी, मतेश चंद्र सोनकर, अशोक यादव, मौला बख्श, विभा यादव, शहनवाज हुसैन, अबरार अहमद, खडग सिंह पटेल, गुलाम हुसैन, भइयालाल पाल, डॉ. असलम, बचानी यादव, विक्की साहू, अनुज यादव, चंदन यादव, छबिनाथ यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें