आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 2538 ने कराया उपचार
जिले के 29 स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाया गया स्वास्थ्य मेला
मंझनपुर। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रविवार को जिले के 29 स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में लोगों के सेहत की जांच की और दवा दी गई। साथ ही पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। सीएमओ डॉ. केसी राय ने स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया।
डिप्टी सीएमओे डॉ. हिंद प्रकाश मणि की देखरेख में स्वास्थ्य मेले में कोविड, मलेरिया और बुखार के संदिग्ध लोगों की जांच की गई। सीएमओ ने बताया कि जिले में 29 केंद्रों पर मेले का आयोजन किया गया है। करीब 2538 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 82 मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य मेले में गोल्डेन कार्ड बनाने के लिए भी काउंटर लगाया गया था। जहां पर तकरीबन 169 लोगों के गोल्डेन कार्ड भी बनाए गए। मेले में 74 चिकित्साधिकारी एवं 200 पैरामेडिकल कर्मचारी लगाए गए थे।संवाद