फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
कल्यानपुर के निधियांवां रेलवे क्रॉसिंग में ट्रेन से कटकर वृद्घ की मौत के बाद घटना स्थल पर जांच कर - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली के निधियावां के समीप शनिवार सुबह एक बुजुर्ग की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना की जानकारी से पीड़ित परिवार में कोहराम है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली के भदवां निवासी इंदल (65) शनिवार सुबह कल्यानपुर बाजार जा रहा था। निधियावां में दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर क्रासिंग पार करते वक्त वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में इंदल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर दी।
सूचना पर पहुंचे शहजादपुर चौकी प्रभारी सुमित आनंद ने शव की शिनाख्त कराने के बाद परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिवार के लोग भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोपहर में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सीढ़ी से गिरकर बुजुर्ग की मौत
। कोतवाली के टिकरी नागी गांव निवासी केदार केसरवानी (62) शुक्रवार रात छत पर सो रहा था। शनिवार सुबह वह सीढ़ी से नीचे उतर रहा था तभी पैर फिसल गया। हादसे में केदार को गंभीर चोर्टें आइं। परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से केदार को इलाज के लिए पीएचसी सरसवां में भर्ती कराया। यहां दोपहर में इलाज के दौरान केदार की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें