फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
श् सदर कोतवाली इलाके के एक गांव की किशोरी को युवक ने शादी का झांसा दिया और भगा ले गया। युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और शादी का दिलासा देते हुए अपने घर ले गया। इस बीच किशोरी गर्भवती हुई तो युवक के परिवार वालों ने उस पर गर्भपात कराने का दबाव बनाया। ऐसा न करने पर उसकी पिटाई कर घर से भगा दिया। शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी को कादिराबाद गांव के गया प्रसाद ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर छह फरवरी को लेकर भाग निकला। युवक उसे अपने बहनोई के यहां रखा।
इस बीच किशोरी अपने साथ जो रुपये और गहने ले गई थी उसे गया प्रसाद ने बेच दिया। किशोरी के साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया। इसके अलावा उसने दस्तावेजों में हेराफेरी करते हुए गलत तरीके से आधार कार्ड बनवाकर उसे बालिग करार दे दिया। इसके बाद गया प्रसाद किशोरी को लेकर अपने गांव आ गया और साथ दोनों रहने लगे। किशोरी ने कुछ दिन पहले बताया कि वह गर्भवती है तो युवक के परिवार वाले भड़क गए। उन्होंने गर्भपात कराने का दबाव बनाया। किशोरी के विरोध करने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। मामले में किशोरी के मां की तहरीर पर पुलिस ने गया प्रसाद समेत उसके बहनोई नरेंद्र सिंह निवासी गोबर सहाई के अलावा तीरथ व सखिया देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें