फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशांबी : शराबी ने अपने बच्चे को पटक कर मार डाला, पत्नी से विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम

Thu, 13 Jul 2023 03:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

गिरिया खालसा गांव निवासी मजदूरी पेशा रवि काफी दिनों से शराब का आदी है। आए दिन नशे में उसका विवाद होता है। मंगलवार की रात लगभग नौ बजे वह नशे में घर पहुंचा। किसी बात को लेकर उसका पत्नी चमेली से जमकर विवाद हो गया। इसके बाद उसने पास में सो रहे बेटे को जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिपरी थाना क्षेत्र के गिरिया खालसा गांव में मंगलवार की रात शराब के नशे में धुत युवक ने अपने 15 दिन के बच्चे को पटक कर मार डाला। वारदात के बाद वह मौके से भाग निकला। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

विज्ञापन

गिरिया खालसा गांव निवासी मजदूरी पेशा रवि काफी दिनों से शराब का आदी है। आए दिन नशे में उसका विवाद होता है। मंगलवार की रात लगभग नौ बजे वह नशे में घर पहुंचा। किसी बात को लेकर उसका पत्नी चमेली से जमकर विवाद हो गया। इसके बाद उसने पास में सो रहे बेटे को जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
 
चमेली ने बताया कि बेटा बीमार था। उसका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा था। पत्नी ने आरोप लगाया कि पड़ोसी कमलेश ने पति को शराब पिलाई थी। उसी के उकसाने पर पति ने बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने कमलेश को हिरासत में ले लिया है। इंस्पेक्टर श्रवण कुमार सिंह का कहना है मामले आरोपी के खिलाफ तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो प्रकरण की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें