फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अज्ञात चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा, अस्पताल में लटका ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के चकसैनी गांव स्थित प्रभा अस्पताल में प्रसूता की मौत के दूसरे दिन भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एफआईआर की भनक लगते ही अस्पताल में ताला बंद कर संचालक, कर्मचारियों समेत गायब हो गया। वहीं, हॉस्पिटल संचालक के भाई ने भी मृतका के परिजनों पर मारपीट, लूटपाट व तोड़फोड़ करने की तहरीर दी। हालांकि, सीएमओ डॉ. सुष्पेंद्र कुमार ने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.रामानुज कनौजिया को पूरे प्रकरण की जांच सौंपी है।
विज्ञापन

फतेहपुर के घोष थाना क्षेत्र के बढ़इया निवासी पूजा देवी (35) पत्नी मनोज की इलाज के दौरान मंगलवार शाम मौत हो गई थी। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगा अस्पताल में तोड़फोड़ की। विरोध करने पर कर्मचारियों से मारपीट करते हुए सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया था। एसडीएम, सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत करा दिया। बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के कमंगलपुर गांव निवासी मृतका के भाई सुनील की तहरीर पर अस्पताल के एक अज्ञात चिकित्सक पर लापरवाही से उपचार करने का मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
वहीं, हॉस्पिटल संचालक के भाई प्रतीक मौर्या ने भी मृतका के घरवालों पर अस्पताल में तोड़फोड़ कर उसके भाई व चिकित्सकों के साथ मारपीट करते हुए सोने की जंजीर छीनने का आरोप लगाने की तहरीर दी। सैनी कोतवाली प्रभारी सुभाष चंद्र चौरसिया ने बताया की इलाज करने वाले चिकित्सक की पहचान करने के साथ ही संचालक के भाई की तहरीर पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें