फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मंझनपुर से लखनऊ के लिए बस चलाने की मांग तेज

Thu, 04 Dec 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
टेड़ीमोढ़ की जनता ने मुख्यालय मँझनपुर से कुंडा लालगंज लखनऊ जाने के लिए रोड वेज बस की किया मांग  :
विज्ञापन
मुख्यालय से लखनऊ के लिए सबसे सुगम और सीधा मार्ग कोर्रो, सुजातपुर, सहजादपुर, करेती, मानिकपुर होते हुए कुंडा-लालगंज होकर गुजरता है। क्षेत्र के ग्रामीणों और व्यापारियों ने इस मार्ग पर रोडवेज बस संचालन की सरकार से मांग की है। उनका कहना है कि इस मार्ग पर बस सेवा शुरू होने से ग्रामीण जनता और व्यापारियों को राजधानी तक आने-जाने में सुविधा होगी और समय की बचत भी होगी।
विज्ञापन

मंझनपुर मुख्यालय से रोडवेज बस का संचालन होना चाहिए। यह जनता के लिए सुविधाजनक है और कम समय में लखनऊ पहुंचने का आसान तरीका है। सरकार को ग्रामीणों की आवाज पर तुरंत काम करना चाहिए। -बब्लू तिवारी, निवासी टेढ़ीमोढ़

कभी लखनऊ जाना पड़ता है तो हमें 10 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। यदि मंझनपुर से लखनऊ के लिए रोडवेज बस चलाई जाए तो जनता का सफर आसान और बेहतर होगा। -नितिन केसरवानी, व्यवसायी
विज्ञापन

टेढ़ीमोढ़ पर बस स्टैंड भी होना चाहिए। सरकारी रोडवेज बस मंझनपुर से कोर्रो होकर प्रतापगढ़ होते हुए लखनऊ पहुंचने में यात्रियों के लिए सुविधा होगी। -शिव प्रताप सिंह पटेल,ग्राम प्रधान, हिसामपुर परसखी,

यदि मंझनपुर से रोडवेज बस का संचालन हो जाए तो सुजातपुर, कुंडा, लालगंज होते हुए लखनऊ पहुंचने में यात्रियों को बहुत सुविधा होगी।-उपेंद्र केसरवानी, व्यापार मंडल अध्यक्ष, टेढ़ीमोढ़

ग्रामीणों की मांग जायज है। यदि मार्ग को तकनीकी और प्रशासनिक दृष्टि से मंजूरी मिलती है, तो बस सेवा शुरू की जा सकती है। मार्ग की लंबाई और यात्री आवागमन की गणना के बाद संचालन की योजना बनाई जाएगी।- गंगाधर, मंझनपुर डिपो इंचार्ज

टेड़ीमोढ़ की जनता ने मुख्यालय मँझनपुर से कुंडा लालगंज लखनऊ जाने के लिए रोड वेज बस की किया मांग  :

टेड़ीमोढ़ की जनता ने मुख्यालय मँझनपुर से कुंडा लालगंज लखनऊ जाने के लिए रोड वेज बस की किया मांग  :

टेड़ीमोढ़ की जनता ने मुख्यालय मँझनपुर से कुंडा लालगंज लखनऊ जाने के लिए रोड वेज बस की किया मांग  :

टेड़ीमोढ़ की जनता ने मुख्यालय मँझनपुर से कुंडा लालगंज लखनऊ जाने के लिए रोड वेज बस की किया मांग  :

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें